Wednesday, 26 August 2015

अमेरिका: LIVE ब्रॉडकास्ट के दौरान टीवी रिपोर्टर-कैमरामैन की गोली मारकर हत्या

मोनेटा (वर्जीनिया). अमेरिका में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान एक रिपोर्टर और कैमरामैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि टीवी चैनल WDBJ7 की रिपोर्टर जब लाइव इंटरव्यू कर रही थी, तभी एक शूटर ने उनकी और उनके कैमरामैन की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, शूटर का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर शूटर की तलाश में जुट गई है।
मामला वर्जीनिया के मोनेटा काउंटी का है। इस खौफनाक घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। इसमें WDBJ7 की रिपोर्टर एलिसन पार्कर (24) विकी गार्डनर नाम की महिला का इंटरव्यू करते नजर आती है। इतने में गोली चलती है और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगती है। इसके बाद कैमरा जमीन पर गिरता है और लाइव ब्रॉडकास्ट बंद हो जाता है।
घटना सुबह 6.45 बजे की है। इसके बाद WDBJ7 ने ट्वीट किया, "बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रिपोर्टर एलिसन पार्कर और कैमरामैन एडम वार्ड (27) की इस सुबह हत्या कर दी गई।" इसके बाद चैनल ने एक और ट्वीट किया, "वी लव यू एलिसन एंड एडम।" पुलिस इसे आपसी रंजिश मानकर चल रही है। शूटर ने मोनेटा में एक शॉपिंग सेंटर के पास इस वारदात को अंजाम दिया। कैमरामैन की पहचान 24 वर्षीय एडम वार्ड के रूप में की है।

No comments:

Post a Comment