Saturday, 8 August 2015

करोड़पति बिजनेसमैन ने सुखविंदर को बनाया राधे मां, ऐसी है पूरी कहानी

मुंबई. एक आम परिवार से नाता रखने वाली राधे मां के पास आज अरबों की संपत्ति है। शाही अंदाज में अपनी चौकी का आयोजन करने वाली राधे मां कभी कपड़े सिला करती थी। लेकिन 13 साल पहले मुंबई आने के बाद सुखविंदर कौर की किस्मत एक करोड़पति बिजनेसमैन से मिलने के बाद बदली और वो राधे मां कहलाने लगी। आज dainikbhaskar.com आपको मुंबई आने के बाद सुखविंदर से राधे मां बनने की पूरी कहानी बता रहा है।
मुंबई में ऐसे बदली राधे मां की किस्मत
मुंबई आने के बाद एक धार्मिक कार्यक्रम में सुखविंदर कौर की मुलाकात मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन एम.एम. गुप्ता से हुई। गुप्ता मुंबई की मशहूर 'एमएम मिठाईवाला' दुकान के मालिक हैं। पहली मुलाक़ात के बाद किसी ने गुप्ता को बताया कि सुखविंदर के पास देवी की चमत्कारी शक्तियां है। इसलिए वे सुखविंदर को अपने बंगले ले आए। बंगले के ऊपर की दो मंजिल पर उन्होंने सुखविंदर को रहने की जगह दी। इसके बाद सुखविंदर का चमत्कारी देवी कहकर प्रचार प्रसार होने लगा और वो राधे मां कहलाने लगी।
कौन है एमएम मिठाईवाला
एमएम मिठाईवाला मुंबई की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान, दुबई समेत कई देशों में एमएम मिठाईवाला अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करते हैं। ग्लोबल ऐड एजेंसी, जेएमडी बिल्डर जैसी बड़ी कंपनियां इनकी सिस्टर कंसर्न है। अब तक राधे मां को वो अपनी सक्सेस का श्रेय देते थे। लेकिन उनकी बहू ने ही राधे मां पर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
राधे मां पर ये है आरोप
खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज हो चुका है। राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment