फैसलाबाद (पाकिस्तान). उधमपुर में पकड़े गए जिंदा आतंकी पर
पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आया है। पाकिस्तान से एक शख्स ने पकड़े गए
आतंकी मोहम्मद नावेद को अपना बेटा बताया है। एक भारतीय इंग्लिश न्यूजपेपर
से फोन पर बात करते हुए मोहम्मद याकूब नाम के शख्स ने नावेद को अपना बेटा
बताते हुए खुद को अभागा पिता बताया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान का विदेश
मंत्रालय बयान जारी कर कह चुका है कि नावेद का उनके मुल्क से कोई लेना-देना
नहीं है। (कश्मीर में पकड़ाए आतंकी को अपना मानने से पाक का इनकार, बताया भारत की चाल)
डरा हुआ है परिवार
याकूब ने कहा कि बेटे के पकड़े जाने के बाद उसका परिवार डरा हुआ है।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी फौज उसकी हत्या कर सकती है। याकूब
को दोपहर 1.22 बजे फोन लगाया गया था। डरे हुए याकूब ने एक मिनट 20 सेकंड
तक बात करने के बाद फोन काट दिया। तब से उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है।
याकूब का फोन नंबर नावेद से पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को मिला था, जिसे
उन्होंने सार्वजनिक कर दिया।
भारत से फोन आते ही डर गया पिता
भारत से फोन आते ही नावेद का पिता याकूब काफी घबरा गया था। उसने फोन
उठाते ही पूछा, "आप भारत से बोल रहे हैं। लश्कर और पाक फौज मेरी हत्या कर
डालेंगे। कृपया उसे छोड़ दें" (कैसे रोका गया बड़ा आतंकी हमला, BSF के दो शहीदों की बहादुरी की कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
आतंकी को अपना मानने से पाक का इनकार
जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकी से
पाकिस्तान ने पल्ला झाड़ लिया है। उसने इन आरोपों को खारिज किया है कि
उस्मान उर्फ कासिम खान सीमा पार से भारत में गया था। पाकिस्तानी विदेश
मंत्रालय के एक अफसर ने कहा, ''हां, मैंने जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी की
गिरफ्तारी की बात सुनी है। लेकिन ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को नीचा दिखाने
के लिए भारत की यह एक चाल है।'' बता दें कि जम्मू के उधमपुर में बीएसएफ की
बस पर तीन आतंकियों ने हमला किया था। इनमें एक आतंकी को बंधकों ने ही
धर-दबोचा था।
No comments:
Post a Comment