Wednesday, 26 August 2015

सामने आया शीना के Ex ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो, कहा-पता था इंद्राणी है उसकी दोस्त की मां

नई दिल्ली. स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना वोरा की मौत का राज़ गहराता जा रहा है। पीटर ने कहा है कि इंद्राणी ने उन्हें कभी यह नहीं बताया कि शीना उनकी बेटी है। उनके मुताबिक इंद्राणी ने शीना को हमेशा बहन के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया। इसी बीच, शीना के एक पू्र्व ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अपनी पहचान छुपाते हुए उसने दावा किया है कि उसे पता था कि शीना इंद्राणी की बेटी थी। (शीना मर्डर में ट्विस्‍ट: पूर्व CEO इंद्राणी का पहला पति अरेस्‍ट, दूसरे से पूछताछ)
'2006 में मैंने शीना को डेट किया'
शीना के एक पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि साल 2006 में उसने शीना को डेट किया था। एक वीडियो में खुद को शीना का पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बताने वाले शख्स ने दावा किया कि वह गुवाहाटी में शीना का पड़ोसी था और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि, शीना उससे एक साल जूनियर थी। शीना के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने दावा किया कि वह इस बात को जानता था कि इंद्राणी शीना की मां है। उसने बताया कि एक डिनर के दौरान इंद्राणी से उसकी मुलाकात भी हुई थी और तीनों फिल्म भी देखने गए थे।
पीटर ने कहा, मैं शॉक्ड हूं
पीटर मुखर्जी ने एक टीवी चैनल से कहा- ‘मैं पूरी तरह शॉक में हूं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है? अब तक जो मैं मान रहा था, वह गलत साबित होता दिख रहा है। मुझे बताया जा रहा है कि इंद्राणी की पहले भी एक बार शादी हुई थी। अब तक मैं शीना को इंद्राणी की बहन मानता था। अब बताया जा रहा है कि शीना उसकी बेटी थी। जिसे मैं इंद्राणी का भाई मानता था, शायद वह उसका बेटा है।’
पीटर ने अपने बेटे के रिश्ते की बात कबूली
पीटर ने कहा- ‘हमारी शादी (इंद्राणी के साथ) को 13 साल हो चुके हैं। शीना और मेरे बेटे राहुल के बीच रिलेशनशिप थी। यह सेंसेटिव इश्यू था। हम लोग इसे लेकर ज्यादा खुश नहीं थे। इसलिए बेटे ने बाद में रिश्ता खत्म कर दिया। इस बारे में तीन साल से हम फैमिली में भी बात नहीं करते थे।’ पीटर की पहली पत्नी की संतान राहुल मुखर्जी देहरादून में रहते हैं। राहुल और शीना के बीच अफेयर की बात कही जा रही है।
'बेटे को हुआ था शक, लेकिन मैं मानने को राजी नहीं था'
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ ने कहा- ‘जब शीना भारत नहीं आ रही थी तो मेरे बेटे ने कहा था कि पापा कुछ गड़बड़ है। बेटे ने मुझे बताया था कि शीना असल में इंद्राणी की बेटी हो सकती है। लेकिन मैंने उसकी बात को खारिज कर दिया था, क्योंकि तब बेटे की बात मानने की कोई वजह नहीं थी।’

No comments:

Post a Comment