Thursday, 6 August 2015

खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां का नया अवतार


स्कर्ट पहने वायरल हुई राधे मां की तस्वीर
मुंबई । खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां पर मुंबई में कुछ दिनों पहले दहेज मांगने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटोज वायरल हुई हैं, जिसमें राधे मां लाल रंग का स्कर्ट पहने किसी होटल में नज़र आ रही है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फोटोज राधे मां के ही हैं। ये फोटोज टि्वटर और फेसबुक पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। सैकड़ों लोग इन फोटोज को शेयर भी कर चुके हैं। राधे मां का कुछ दिन पहले फ़िल्मी गानों पर डांस करने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में राधे में किसी गार्डन में 'अखियों के झरोखों से' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दी थी। '
राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया। कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई और राधे मां के नाम से मशहूर हो गई।

No comments:

Post a Comment