Thursday, 13 August 2015

हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी बस, 8 की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को एक बस के खाई में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

सहायक पुलिस अधीक्षक कुलवंत ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस चंबा शहर से किल्लर की ओर जा रही थी कि इसी दौरान बस तिस्सा के निकट बारगढ़ में एक खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार अधिकतर लोग चंबा जिले के थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क पर आये मलबे से बस के गुजरने के दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment