इंदौर. टेली शाॅपिंग कंपनी के एमडी उमंग परिहार के खुदकुशी
मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इसमें उमंग की पत्नी और प्रेमी
के अवैध संबंधों के फोटो कोर्ट में पेश किए गए। टेली शॉपिंग कंपनी के एमडी
उमंग ने 27 मार्च 2014 को फांसी लगा ली थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और कंपनी की
सीईओ शिल्पा, सास कोमल चंदानी, नानी सास पुष्पा, सा
ले पंकज, शिल्पा के
दोस्त अनिरुद्ध व जसबीर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
मंगलवार को कोर्ट में पीके सिन्हा के सामने हुई सुनवाई में उमंग के चाचा
राजेंद्र परिहार की ओर से वकील मनीष यादव ने शिल्पा और उसके दोस्त अनिरुद्ध
के आपत्तिजनक फोटो व सीडी पेश की। कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर ले लिया। उमंग
की मौत के बाद पुलिस ने उसका जो सामान जब्त किया था, उसमें ये फोटो मिले
थे।
सुनवाई में तीन पुलिसकर्मियों के बयान भी हुए। इनमें से एक पुलिसकर्मी ने कोर्ट में कहा कि उसने सुसाइड नोट जब्त किया था, जिसमें उमंग ने पत्नी शिल्पा व अन्य आरोपियों का नाम लिखकर कहा था कि इनकी वजह से वह खुदकुशी कर रहा है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि शिल्पा उसके ऑफिस में काम करती थी और उसने उसे दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाया। बाद में समझौते के तहत उसे इससे शादी करनी पड़ी। केस की अगली सुनवाई 21 और 22 सितंबर को होगी।
क्या है मामला
24 वर्षीय उमंग ने 27 मार्च 2014 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
उनके पास से सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने पत्नी शिल्पा चंदानी,
सास कोमल चंदानी, साला पंकज, नानी सास पुष्पा शर्मा, अनिरुद्ध सिंह राठौर,
जस्सी उर्फ जसवीर सिंह, अमित सिंह जादौन और लोकेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ
उमंग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल
टॉवर लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र और आसपास तलाश की थी।
No comments:
Post a Comment