Monday, 17 August 2015

AIPMT का रिजल्ट घोषित, हरियाणा के विपुल बने टॉपर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आज ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार हरियाणा के जींद जिले के विपुल ने यह एग्जाम टॉप किया है। वहीं, राजस्थान की खुशी तिवारी इस एग्जाम में दूसरे स्थान पर रहीं। सीबीएसई के मुताबिक दोनों ही टॉपर्स अनरिजर्व्ड कैटिगरी से हैं।

गौरतलब है कि 3 मई को हुई AIPMT की परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जून में CBSE को AIPMT का रीटेस्ट करवाने का निर्देश दिया, जिसके बाद बोर्ड ने 25 जुलाई को AIPMT की फिर से परीक्षा करवाई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को 17 अगस्त तक रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया था।


सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक CBSE ने AIMPT के रीटेस्ट का रिजल्ट सोमवार को घोषित किया। सीबीएसई ने बताया कि इस परीक्षा के लिए करीब 6.23 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था, लेकिन इनमें से करीब 4.22 लाख कैंडिडेट्स ने ही अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड किया। AIPMT रीटेस्ट 50 शहरों के 1065 केंद्रों पर आयोजित करवाया गया था।

No comments:

Post a Comment