Thursday, 6 August 2015

राधे मां के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी मुंबई पुलिस

स्वघोषित देवी राधे मां पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मुंबई पुलिस उनके खिलाफ लुकआुट सर्कुलर जारी करने वाली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस समय वह मुंबई में नहीं है। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि वह दुबई में हैं और दुबई से लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इस बीच राधे मां के मिनी स्कर्ट वाले फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इससे पहले एक वीडियो भी आया था जिसमें वह गानों पर डांस कर रही थीं।
गौरतलब है कि कांदिवली पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर राधे मां सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस एफआईआर में निक्की गुप्ता नामक एक महिला ने राधे मां पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इधर एक वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया से संपर्क किया है और राधे मां के खिलाफ शिकायत की है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द राधे मां के खिलाफ एक और मामला बोरिवली पुलिस स्टेशन में दर्ज होने सकता है।
मूल रूप से पंजाब की रहने वाली राधे मां कुछ साल पहले जब मुंबई आईं तो लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गईं। उनके लाखों भक्त हैं। देश के अलावा विदेशों में भी उनके भक्त हैं। वह देवी के रूप में भक्तों के बीच आती हैं और हाथ में त्रिशूल लिए रहती हैं। वह बहुत ही कम बोलती हैं और भक्तों को प्रसाद के रूप में गुलाब देती हैं। लेकिन उन पर आरोप लग रहे हैं कि वह भक्तों के परिवार में मतभेद पैदा करती हैं।

No comments:

Post a Comment