Wednesday, 19 August 2015

आज फिर थाने में हाजिर हुयीं 'राधे मां', 25 मिनट में पूछे गये 23 सवाल


मुंबई : खुद को देवी का अवतार बताने वाली विवादित राधे मां को आज एक बार फिर कांदिवली पुलिस थाने में हाजिर होना पड़ा. सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार थाने में उनसे पुलिस ने  करीब 25 मिनट तक पूछताछ की गयी.
इस दौरान उनसे करीब 23 सवाल पूछे गये हैं. पुलिस ने राधे मां से डैडी नाम के व्‍यक्ति के बारे में भी उनसे पूछा. ऐसी संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है कि डैडी नाम का शख्‍स  जिसका नाम पीडिता बार-बार लेती है, राधे मां के पति हो सकता है.
प्राप्त जानकारी दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसी सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां से मुंबई पुलिस ने फिर पूछताछ की है. आपको बता दें कि राधे मां को बॉम्बे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अग्रिम राहत 27 अगस्त तक मिली हुई है. उन्हें इस दौरान हर बुधवार को कांदीवली पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी है.

वहीं दूसरी ओर राधे मां संबंधित अपने ट्वीट को लेकर गायक सोनू निगम के खिलाफ एक और शिकायत मिली है. राधे के खिलाफ यहां एक दहेज प्रताडना संबंधी शिकायत पर जांच चल रही हैं. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि निगम के खिलाफ पहले ही दो लिखित शिकायतें आ चुकी हैं - एक समतानगर से और अन्य सकीनाका से. इनमें पुलिस से एक वर्ग के लोगों की कथित धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए निगम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.

डीसीपी (डिटेक्शन-आई) एम. दहिकर ने बताया कि कुछ दिन पहले राधे मां के संबंध में निगम के ट्वीट को लेकर पुलिस को एक अन्य अर्जी मिली है. आजाद मैदान पुलिस थाना में निगम के खिलाफ वकील अटल दुबे ने एक अर्जी दाखिल की. पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय गायक ने अपने ट्वीट में राधे मां की तुलना एक हिंदू देवी से की थी.

No comments:

Post a Comment