Wednesday, 19 August 2015

हीरोइन संग ट्रैक्टर पर बैठ अक्षय ने की एंट्री, लॉन्च किया फिल्म का TRAILER

मुंबई के चंदन सिनेमा में बुधवार को अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' का ट्रेलर लॉन्च किया। दिलचस्प बात यह है कि इवेंट में अक्षय ने एंट्री, ट्रैक्टर पर सवार होकर की। अक्षय के साथ यहां फिल्म की हीरोइन एमी जैक्सन और डायरेक्टर प्रभुदेवा भी मौजूद थे। इन तीनों ने ढोल-बाजा के साथ धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली।
रेड आउटफिट में एमी, अक्षय ने पहनी पगड़ी
इवेंट में एमी जैक्सन डिजाइनर स्वाति सिंह की रेड गाउन में दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनेरली और अनमोल की ज्वैलरी से कम्पलीट किया। वहीं, अक्षय कुमार पंजाबी गेटअप में नजर आए। उन्होंने इवेंट के लिए ब्लैक सूट, व्हाइट शर्ट, पिंक टाई और ब्लैक पगड़ी चुनी।
बता दें, प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी और अक्षय कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में केके मेनन और लारा दत्ता भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

No comments:

Post a Comment