Monday, 17 August 2015

रवीना टंडन के साथ USA में बदसलूकी, ऑर्गनाइजर ने मंच पर चढ़कर किए भद्दे कमेंट्स

लॉस एंजिलिस. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में उनके साथ छेड़खानी हुई और उन्‍हें परेशान किया गया। यह घटना लॉस एंजिलिस में इंडिपेंडेंस डे के मौके पर एक प्रोग्राम के दौरान हुई। रवीना ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी।
रवीना ने क्या ट्वीट किया?
रवीना टंडन ने ट्वीट किया, ''एलए (लॉस एंजिलिस) में इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन के दौरान दो अच्छे दिन बीते। दुख है कि यह खराब तरीके से खत्म हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक नशे में एक व्यक्ति स्टेज पर चढ़ गया।'' रविवार को किए गए ट्वीट में उन्होंने आरोपी का नाम भी बताया। उन्होंने कहा, ''नीरज अग्निहोत्री ने बदतमीजी शुरू कर दी और भद्दे कमेंट्स किए। अफसोस है कि उस वक्त सभी सिक्युरिटी गार्ड्स नीचे थे। उसे तुरंत स्टेज से नहीं उतारा जा सका। ऐसा करने वाला व्यक्ति ऑर्गनाइजर्स में से एक था। वह इसलिए नाराज था कि उसके बच्चे कार में मेरे साथ नहीं आ सके। सिक्युरिटी और प्रोटोकॉल की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था।''
रवीना के ट्वीट्स के मुताबिक, ''भद्दे कमेंट के कारण मुझे दूसरे लोगों को बुलाना पड़ा। मैंने भी उसे अच्छी तरह सुनाया। इस बेहतरीन मौके पर कई अच्छे लोगों से मिलना हुआ था, लेकिन उस आदमी ने मजा खराब कर दिया।''

@TandonRaveena ने एक और ट्वीट में लिखा, ''प्रोग्राम में यह समस्या होती है कि आप सबको खुश नहीं कर सकते। जो लोग आपसे नहीं मिल पाते, वे खुद को बेइज्जत महसूस कर आपसे बदला ले सकते हैं।''

No comments:

Post a Comment