नई दिल्ली. दिल्ली की एक बस में छेड़छाड़ करने वाले लड़के की
पिटाई का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में
एक महिला डीटीसी बस के अंदर मनचले की जमकर धुनाई करते देखी जा सकती है।
इतना ही नहीं महिला खुद आरोपी को खींचकर तिमारपुर थाने ले गई और पुलिस के
हवाले कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि महिला नॉर्थ दिल्ली से बस में सवार हुई थी। इसी बस
में उसके बिल्कुल पीछे एक लड़का खड़ा था। बस में भीड़ बढ़ने पर आरोपी
लड़के ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। अपने साथ छेड़छाड़ का
मुंहतोड़ जवाब देने के लिए महिला ने बहादुरी दिखाई और आरोपी लड़के पर टूट
पड़ी। महिला ने उसे फौरन दबोचा और चलती बस में बाल पकड़कर पीटने लगी। घटना
गुरुवार की बताई जा रही है। बस में सवार एक यात्री ने इस पूरी घटना का
वीडियो बनाया है।
पुलिस चला रही है 'ऑपरेशन शिष्टाचार'
गौरतलब है कि राजधानी में इनदिनों छेड़छाड़ की वारदातों पर लगाम लगाने
के लिए दिल्ली पुलिस 'ऑपरेशन शिष्टाचार' चला रहा रही है। इसी का नतीजा है
कि अब आम महिलाएं भी अपने साथ होने वाली अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के विरोध
में खुलकर उतर आई हैं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे क्राइम रेट से
पुलिस काफी परेशान है।
No comments:
Post a Comment