Thursday, 6 August 2015

कपिल शर्मा के भाई ने कहा था, ये बन सकती हैं उनकी भाभी

मुंबई. मीडिया में इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी की खबरें छाई हुई हैं। ऐसा कपिल की उस फोटो के लीक होने के बाद हुआ है, जिसमें वे सेहरा बांधे नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक कपिल या उनकी फैमिली की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है और न ही यह खुलासा हुआ कि कपिल ने किससे, कब और कहां शादी की है।

पिछले साल आई थी शादी के फैसले की खबर

वैसे, पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल 2014 के अंत तक शादी करेंगे। खबर यह भी थी कि कपिल की बचपन की दोस्त भवनीत चतरथ (गिन्नी) उनकी दुल्हन बनेगी। खुद कपिल के भाई अशोक शर्मा ने इस बात के संकेत दिए थे। dainikbhaskar.com से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, "कपिल जालंधर की भवनीत चतरथ से शादी करना चाहते हैं, जिन्हें प्यार से लोग गिन्नी कहकर बुलाते हैं। दोनों एक साथ कॉमेडी शो 'हंस बलिए' में काम कर चुके हैं। वे उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'बैंक चोर' रिलीज होने के बाद गिन्नी से शादी कर लेंगे।"
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में कपिल ने यशराज की फिल्म 'बैंक चोर' छोड़ दी थी। इसके बाद से मीडिया में उनके शादी के फैसले की खबरें भी आई थीं।

No comments:

Post a Comment