नई दिल्ली. संसद के मानसून सेशन के आखिरी दिन
गुरुवार को एक फोटो सामने आई। इसमें सिलसिलेवार वे सारी बातें लिखी थीं जो
कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने एक दिन पहले लोकसभा में दिए अपने
स्पीच में कही थीं। कहा गया कि यह पर्ची राहुल ही लिखकर संसद ले गए थे।
सोशल मीडिया पर इस पर्ची की फोटो वायरल हो गई। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण
जेटली ने राहुल और उनकी पर्ची पर तंज कसा। कहा- जो लिखा हुआ पढ़ते हैं, वे
हमेशा एक ही बात रिपीट करते हैं।
संसद परिसर में कांग्रेस और बाहर एनडीए का प्रदर्शन
इस बीच, संसद का मानसून सेशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (sine die
adjourned) कर दिया गया। करीब-करीब पूरा सेशन ही ललितगेट मुद्दे पर हंगामे
की भेंट चढ़ गया। गुरुवार को भी संसद परिसर के अंदर और बाहर हंगामा होता
रहा। संसद परिसर के अंदर कांग्रेसियों ने एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
किया तो बाहर एनडीए के 300 सांसदों ने पूरे सेशन के दौरान हुए कांग्रेस के
हंगामे के खिलाफ 'सेव डेमोक्रेसी कैंपेन' के तहत विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला।
राहुल भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
उधर, राहुल गांधी पुणे के एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इस्टीट्यूट
ऑफ इंडिया) में गजेंद्र चौहान को डायरेक्टर बनाए जाने का विरोध करने
राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस बीच, बयानों से भी वार और जवाबी वार किए गए।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी में दम नहीं है। (देखें वीडियो) वहीं, अरुण जेटली ने यह कह कर जवाब दिया कि राहुल ज्यों-ज्यों बड़े हो रहे हैं, उनकी मैच्योरिटी घटती जा रही है।
राहुल के आरोपों पर क्या बोले जेटली?
1. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेटली से सवालः राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम और आरएसएस सभी संस्थानों में अपने लोग लाना चाहते हैं?
जवाब: ऐसी उम्मीद की जाती है कि आप बड़े पद पर जाते हैं तो आपके बयानों में मैच्योरिटी बढ़नी चाहिए। लेकिन वे (राहुल) जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं, उनकी नादानी भी बढ़ रही है।
जवाब: ऐसी उम्मीद की जाती है कि आप बड़े पद पर जाते हैं तो आपके बयानों में मैच्योरिटी बढ़नी चाहिए। लेकिन वे (राहुल) जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं, उनकी नादानी भी बढ़ रही है।
2. जेटली से सवालः राहुल गांधी बार-बार पीएम और सुषमा पर आरोप लगा रहे हैं?
जवाबः जो लिखा हुआ पढ़ते हैं, वे हमेशा एक ही बात रिपीट करते हैं।
जवाबः जो लिखा हुआ पढ़ते हैं, वे हमेशा एक ही बात रिपीट करते हैं।
सोशल मीडिया राहुल की फोटो हुई वायरल : पर्ची पढ़कर लोकसभा में दिया था स्पीच
जेटली ने ‘जो लिखा हुआ पढ़ते हैं वो हमेशा एक ही बात रिपीट करते हैं’,
यह तंज इसलिए कसा क्योंकि गुरुवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई
थी। इस फोटो में एक पर्ची दिखाई दे रही है। अखबार ‘टेलीग्राफ’ के मुताबिक
यह पर्ची बुधवार को राहुल गांधी के हाथ में थी जब वे लोकसभा में ललितगेट पर
हुई चर्चा में बोलने वाले थे। इस पर्ची में जो बातें लिखी हुई हैं, वही
बातें उन्होंने बुधवार को लोकसभा में अपने भाषण में कही थीं। (ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखें वीडियो, जिसमें राहुल बीच-बीच में नीचे देखकर स्पीच दे रहे हैं)
कहा जा रहा है कि राहुल ने इसी पर्ची के जरिए लोकसभा में भाषण देकर
'ललितगेट' पर पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना
साधा था। इस फोटो में दिख रहा है कि जिन मुद्दों पर राहुल को बोलना था,
उनके नोट्स हिंदी में तो थे, लेकिन वे देवनागरी में नहीं, बल्कि रोमन में
लिखे थे।
No comments:
Post a Comment