केंद्र सरकार ने लखनऊ मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस
परियोजना के पहले चरण में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से मुंशीपुलिया तक
मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इस रूट की लंबाई 22.88 किलोमीटर होगी। इसमें
3.44 किलोमीटर भूमिगत और 19.44 किलोमीटर का रास्ता जमीन के उपर बनाया
जाएगा। इस मेट्रो का निर्माण भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त
उपक्रम के रूप में किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण के तहत 2019 तक मेट्रो
परिचालन शुरू होने की संभावना है।
वित्त मंत्रालय के लोक निवेश बोर्ड (पीआईबी) ने गुरुवार को लखनऊ मेट्रो के पहले चरण के लिए 6928 करोड़ को हरी झंडी दे दी है। केंद्र व उत्तर प्रदेश की इस संयुक्त मेट्रो परियोजना के लिए केंद्र सरकार 1003 करोड़ रुपए देगी। हालांकि पहले चरण के लिए केंद्र सरकार कुल 1330 करोड़ रुपए जारी करेगी। इसमें 1003 करोड़ रुपए उसकी हिस्सेदारी होगी और बाकी उधार के रूप में दिया जाएगा। परियोजना की बाकी राशि को उत्तर प्रदेश सरकार अपने स्तर पर जुटाएगी। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 3500 करोड़ रुपए की राशि अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से जुटाएगी।
देश की 11वीं मेट्रो होगी लखनऊ मेट्रो
लखनऊ मेट्रो को सैद्धांतिक रूप से पहले ही मंजूरी दी जा चुकी थी और लगभग एक साल से इसके लिए काम भी शुरू हो गया था। पीआईबी में यह मामला पहले भी आया था जिसमें राज्य सरकार से कुछ जानकारी मांगी गई थी। उसके बाद अब इसे मंजूरी दी गई है। लखनऊ मेट्रो देश की 11वीं मेट्रो परियोजना होगी। इसके पहले देश में दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, बंगलुरू, नागपुर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद व रेपिड मेट्रो (गुड़गांव) की परियोजनाएं चल रही हैं।

No comments:
Post a Comment