कोलंबो. पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को एक
और बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन सीरीज के बाकी दो
मैचों से बाहर हो गए हैं। पहले मैच के दौरान उन्हें हाथ में चोट लग गई थी।
उनके दाएं हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर (हड्डी में दरार) हो गया है।बीसीसीआई
ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी।
फॉर्म में थे धवन:
इस वक्त भारतीय टीम में शिखर धवन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार फॉर्म
में थे। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 134 रन
रन बनाए थे। वो टीम के टॉप स्कोरर थे। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी
उन्होंने 173 रन की पारी खेली थी।
बिन्नी और लोकेश में से किसी को मिल सकती है ओपनिंग
पहले मैच में शिखर धवन और लोकेश राहुल ने ओपनिंग की थी, पर धवन अब टीम में नहीं हैं। स्टुअर्ट बिन्नी एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रविवार को ही शामिल किए जा चुके हैं। बिन्नी ओपनिंग बैटिंग करने में सक्षम हैं। मुरली विजय के रूप में भी कप्तान विराट कोहली के पास एक विकल्प है, लेकिन वे अभी तक फिट नहीं हो सके हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में बिन्नी और लोकेश राहुल टीम इंडिया के लिए शुरुआत कर सकते हैं।

दो प्लेयर अनफिट, बिन्नी की एंट्री
श्रीलंका गई 15 मेंबर्स की टीम में से अब दो खिलाड़ी अनफिट हो गए हैं।
धवन तो सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं मुरली विजय भी चोट के कारण पहला
टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनकी फिटनेस पर अभी कोई फैसला नहीं आया है। वहीं,
पहले टेस्ट में हार के बाद मैनजमेंट ने ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को
श्रीलंका भेजने का फैसला लिया था।
No comments:
Post a Comment