Saturday, 8 August 2015

अफगानिस्तान: 24 घंटे में तीन तालिबानी हमलों में 50 की मौत

काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 24 घंटों में अफगान पुलिस, सेना और अमेरिकी सेना के ठिकानों पर किए गए हमलों में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। इन सभी हमलों से एक बार फिर तालिबान के मजबूत होने संकेत मिल रहे हैं।
शनिवार को अमेरिका सेना के बेस पर किया गया। यहां नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस एकेडमी और अमेरिकी बेस पर हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इससे पहले शुक्रवार तड़के अफगान आर्मी पर हमला हुआ था। यहां कम्पाउंड में एक ट्रक में हुए ताकतवर बम धमाके में 15 लोग मारे गए थे और 240 से ज्यादा घायल हो गए। एक और हमला काबुल की नेशनल पुलिस एकेडमी पर हुआ। यहां मेन गेट पर कार बम विस्फोट में 27 कैडेट्स की मौत हो गई।
पुलिस यूनिफॉर्म में आया था हमला करने वाला
चश्मदीद ने बताया कि पुलिस एकेडमी पर हमला करने वाला पुलिस यूनिफॉर्म में आया था। उसने ऐसे समय में विस्फोट किया गया, जब पुलिस ट्रेनिंग लेने वाले कैडेट्स ब्रेक के लिए बाहर निकले थे। वहीं, शनिवार को एयरपोर्ट के नजदीक गठबंधन सेना के नाटो बेस पर हुए हमले में एक इंटरनेशनल सर्विस मेंबर और आठ अफगानी कॉन्ट्रेक्टर मारे गए। इस बेस का इस्तेमाल अमेरिकी सेना द्वारा किया जा रहा था। यहां कई घायल सैनिकों को हेलिकॉप्टर्स से आर्मी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

No comments:

Post a Comment