मुग़ल राजाओं के मकबरे और खचा-खच लोगों से भरी सड़क के किनारे खड़े
साधू, शहरी विकास की वजह से खत्म होती जा रही महलों की चमक और शहर के शोर
और भीड़ के साथ बढ़ते जा रहे लाखों सपने, ऐसी है दिल्ली आपके लिए. भारतीय
संविधान का मुख्यालय होने के अलावा दिल्ली फैशन की दौड़ में भी हमेशा आगे
रहती है और अगर हम इसे शॉपिंग की भी राजधानी कहें तो गलत नही होगा. चाहे आप
उन लोगों में से हैं जिन्हें किफायती चीज़े खरीदने के साथ-साथ मोल-भाव भी
करना पसंद है या आप उनमें से है जिन्हें ब्रैंडेड चीज़ें खरीदना पसंद है,
इस शहर में आपको हर तरह के और मनचाहे आप्शन्स मिल जाएंगे.
1. स्ट्रीट शॉपिंग? जाएं यहां - दिल्ली में स्ट्रीट शॉपिंग की
बहार लगी रहती है, जहां आपको आपके बजट की हर चीज़ मिल जाएंगी. इन सबमें
सरोजनी मार्केट आपके फैशन की चाहत पूरा करने का अल्टीमेट ऑप्शन है. यहां
आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे, वो भी काफी कम दाम में. इसके
अलावा, जनपथ भी स्ट्रीट शॉपिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यहां जंक जूलरी से
लेकर स्टाइलिश ड्रेसेज़ तक मिल जाएंगी. वैसी औरतें जिन्हें बोहेमियन
ड्रेसेज़ बेहद पसंद है, उनके लिए पहाड़गंज मार्केट से बेहतर कुछ नहीं.
2. फैब्रिक का जादू पाएं यहां से - अगर आपको खुद के डिज़ाइन
किए कपड़े पहनने का शौक है तो दिल्ली आपके लिए सही जगह है. ये शहर
फैब्रिक्स के ऑप्शन्स से भरा पड़ा है. ब्राइडल और हैवी फैब्रिक के लिए करोल
बाग मार्केट और अजमल खान रोड परफेक्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन है. वहीं, पुरानी
दिल्ली में, चांदनी चौक में सही रेट में कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे (यहां आपको
कई डिज़ाइनर्स फैब्रिक्स भी मिल जाएंगे). हवादार कॉटन और भी कई हल्के
फैब्रिक्स के लिए लाजपत नगर का सेंट्र
ल मार्केट जाना न भूलें.
3. हैंडलूम का स्वर्ग है यहां - कई संस्कृतियों के मेल वाला ये
शहर इन सभी संस्कृतियों को पूरी खुशी के साथ अपनाने में भी आगे रहता है.
इसी बात का गवाह है हैंडलूम और हैंडमेड प्रोडक्ट्स के लिए इसका प्यार.
दिल्ली हाट, जो आइएनए मार्केट और जनकपुरी में भी मौजूद है, यहां आपको कई
क्लासिक हैन्डक्राफ्ट पीसेज़ मिल जाएंगे. इसके अलावा, जनपथ का Cottage
Emporium में हैंडलूम्स की कई रेंज मिल जाएंगी. कार्पेट से लेकर साड़ी और
होम डेकॉर तक की चीज़ें मिल जाएंगी. बाबा खड्ग सिंह मार्ग का स्टेट
एम्पॉरियम में भी कई बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे.
4. पाएं अपने सपनों के डिज़ाइनवेयर यहां - इंडिया के कई
जाने-माने डिज़ाइनर्स दिल्ली बेस्ड हैं और इन सबके रिटेल स्टोर्स भी यहां
मौजूद हैं. शाहपुर जाट का साउथ एक्सटेंशन मार्केट, लोधी रोड का मेहरचंद
मार्केट और महरौली का मेन रोड डिज़ाइनर्स स्टोर्स से भरा हुआ है. अगर आप
चाहती हैं कि ये सारे स्टोर्स आपको एक ही जगह मिल जाए तो आप वसंतकुंज के
DLF Emporio जाएं. यहां आपको इंटरनैशनल ब्रैंड्स जैसे Louis Vuitton,
Chopard, Fendi, Michael Kors, Dior के स्टोर्स भी मिल जाएंगे.
5. प्रीमियम मॉल्स - ऐसा शायद ही कोई प्रीमियम ब्रैंड होगा जो
दिल्ली में मौजूद न हो और दिल्ली के मॉल ऐसे ऑप्शन्स से भरे पड़े हैं जो
आपको बेहद कंन्फूज़ कर सकते हैं. गुड़गांव का Ambience Mall, सेलेक्ट सिटी,
DLF Place और साकेत में MGF Metropolitan, वसंतकुंज में DLF Promenade और
टैगोर गार्डेन का Pacific Mall, प्रीमियम मॉल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन्स हैं.
No comments:
Post a Comment