कोलंबो।पी. सारा ओवल मैदान पर
मेहमान टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 91 ओवर्स में 8
विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मेजबान श्रीलंका को
413 रन का टारगेट मिला है। दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे
ने जोरदार बैटिंग करते हुए 126 रन बनाए।
मुरली विजय ने 82 और रोहित शर्मा ने 34 रन
की पारी खेली। श्रीलंका के लिए धम्मिका प्रसाद और कौशल ने चार-चार विकेट
चटकाए। बता दें कि पहली पारी के आधार पर 87 रन की लीड थी। श्रीलंका की पहली
पारी 306 पर सिमट गई थी।
चौथे दिन का खेलः
चौथे दिन टीम इंडिया का दूसरा विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा।
मुरली विजय को 82 रन के निजी स्कोर पर कौशल ने LBW आउट किया। उन्होंने 133
बॉल खेले, 4 चौके और दो छक्के लगाए। भारत का तीसरा विकेट कप्तान विराट
कोहली (10) के रूप में गिरा। उन्हें कुशल ने lbw आउट किया।
अजिंक्य रहाणे ने जोरदार बैटिं करते हुए
टेस्ट करियर की चौथी सेन्चुरी लगाई। उन्होंने 212 बॉल में 7 चौके से 100
रन का आंकड़ा छूआ। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर कौशल की बॉल पर मुबारक के हाथों
लपके गए। इसके कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे (126) को कौशल ने चांडीमल के
हाथों विकेटकीपर के हाथों लपकवाया। टी के बाद पहले ओवर की पहली ही बॉल पर
स्टुअर्ट बिन्नी (17) को प्रसाद ने आउट किया।
इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में
29.2 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। मुरली विजय (39) और
अजिंक्य रहाणे (28) नॉट आउट लौटे। टीम इंडिया का इकलौता विकेट लोकेश राहुल
के रूप में गिरा। वे दो रन के निजी स्कोर पर प्रसाद की बॉल पर बोल्ड हुए।
इससे पहले टीम इंडिया के पहली पारी में
बनाए गए 393 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने सभी विकेट खोकर 306 रन बनाए।
उसकी ओर से कप्तान मैथ्यूज (102) ने शानदार सेन्चुरी लगाई, जबकि थिरिमाने
ने 62 और सिल्वा ने 51 रन की पारी खेली। मैथ्यूज की यह छठी टेस्ट सेन्चुरी
है। भारत के लिए अमित मिश्रा ने घातक बॉलिंग करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि
इशांत और आर. अश्विन ने 2-2 विकेट झटके।
कप्तान एंजिलो मैथ्यूज (102) और लाहिरू
थिरिमाने (62) के साथ चौथे विकेट के लिए निभाई गई 127 रनों की साझेदारी की
बदौलत श्रीलंका ने पहले सत्र में बिना एक विकेट गंवाए तीसरे दिन भी सधी
शुरुआत की।
भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि दूसरे सत्र
में वापसी करते हुए चार विकेट चटकाए। भोजनकाल के बाद इशांत शर्मा ने
थिरिमाने का विकेट चटका भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। गाले टेस्ट में
विजयी सेन्चुरी लगाने वाले दिनेश चांडीमल (11) को भी इशांत ने टिकने नहीं
दिया।
शतक लगाने के बाद मैथ्यूज भी ज्यादा देर नहीं रुक सके और स्टुअर्ट
बिन्नी की गेंद पर मुरली विजय को कैच थमा बैठे। स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा
ने अगले ही ओवर में धम्मिका प्रसाद (5) को भी चलता कर दिया।
No comments:
Post a Comment