नयी दिल्ली : आभूषण
विक्रेताओं की निरंतर लिवाली और विदेशों में मजबूती के रख के चलते
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने में लगातार आठवें दिन आज भी
तेजी बनी रही और इसका भाव 20 रुपये और तेज हो कर 26,220 रुपये प्रति 10
ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 270 रुपये चढ़कर 36,400 रुपये प्रति किलो
ग्राम हो गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मौसमी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के साथ साथ वैश्विक बाजार में तेजी के रूझान तथा अरबपति स्टैन ड्रकेनतिमलर द्वारा सोने पर भारी दांव लगाने से भी इसकी निवेश संबंधी मांग मजबूत हुई। चीन भी अपना स्वर्ण भंडार बढ़ाने में लगा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में कमी का भी स्थानीय भावों पर असर पड़ा है। रुपया इस समय करीब दो साल के न्यूनतम स्तर पर है जिससे आयात महंगा हो गया है।
सिंगापुर में सोना 0.4 प्रतिशत मजबूत हो कर 1,119.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 15.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।
घरेलू मोर्चे पर राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 20-20 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 26,220 रुपये और 26,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गये। विगत सात कारोबारी सत्रों में सोने में 1,220 रुपये की तेजी आ चुकी है।
हालांकि गिन्नी 22,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। चांदी हाजिर का भाव 270 रुपये मजबूत हो 36,400 रुपये तथा साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 40 रुपये नीचे खिसक कर 35,900 रुपये प्रति किग्रा हो गया। चांदी सिक्का 1,000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाल 50,000 रुपये और बिकवाल 51,000 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव बोला गया।

No comments:
Post a Comment