Saturday, 8 August 2015

ट्विटर पर लोगों ने मोदी से पूछा DegreeDikhaoPMSaab

इस हैशटैग के जरिए यूर्जस उन पर तंज कस रहे हैं और उनकी मजाकिया तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. जबकि कुछ यूजर्स देश के पीएम के लिए इस तरह के हैशटैग का प्रयोग करने पर लोगों को खरी-खोटी भी सुना रहे है.
वेब आर्काइव में मौजूद पीएम मोदी के एक पुराने प्रोफाइल में बताया गया है कि उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए पास किया है और पीएम मोदी की नई साइट पर शैक्षणिक योग्यता का जिक्र ही नहीं है.
हालांकि, लोकसभा की साइट पर पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभी भी एमए होने का जिक्र है. टि्वटर पर कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि पीएमओ ने पीएम की डिग्री की जानकारी मांगने वाली आरटीआई को खारिज कर दिया है.
हालांकि इसके बाद से इस हैशटैग के बहाने कुछ लोगों को पीएम पर व्यंग्य बाण छोडने का मौका मिला है तो कुछ इस ट्रेंड में राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को भी लपेट रहे हैं.
हालांकि, 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान फाइल किए गए नरेंद्र मोदी के एफिडेविट में भी उनकी शैक्षणिक योग्यता गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए ही दर्शाई गई है. इतना ही नहीं, लोकसभा की साइट पर भी पीएम की शैक्षणिक योग्यता एमए ही बताई गई है.
हालांकि पीएम की शैक्षणिक योग्यता को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. लेकिन वीकेंड पर कई लोगों ने मजाकिया लहजे में ट्विटर पर खूब वक्त काटा. ट्विटर पर कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि पीएमओ ने पीएम की डिग्री की जानकारी मांगने वाली आरटीआई को खारिज कर दिया है.
गौरतलब है कि राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर काफी विवाद रहा था. यही नहीं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर फर्जी डिग्री विवाद में घिरे.

No comments:

Post a Comment