Tuesday, 11 August 2015

नावेद को पकड़ने वाले जांबाजों को मिली नौकरी, शौर्य चक्र की सिफारिश

उधमपुर में बीते बुधवार को गांव वालों की दिलेरी से आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब पकड़ा गया था। नावेद को पकड़ने वाले दो जांबाज राकेश कुमार और बिक्रमजीत को उनके साहस का तोहफा मिला है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के डीजी के राजेंद्र कुमार ने दोनों की बहादुरी को देखते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राकेश और विक्रमजीत को शौर्य चक्कर देने की सिफारिश भी की है। मंगलवार को डीजी के राजेंद्र ने राकेश कुमार शर्मा को राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त किया। साथ ही पुलिस हेडक्वॉर्टर ने बिक्रमजीत के लिए नौकरी के लिए निर्धारित योग्यता में छूट मांगी है।


आतंकी नावेद द्वारा गांव वालों को बंधक बना लेने के बाद राकेश और बिक्रमजीत ने ही साहस दिखाते हुए उस पर काबू पाया था। बिक्रमजीत ने बताया, 'हम मौत से डर रहे थे लेकिन हमने सोचा क्यों न एकबार कोशिश की जाए।'

राकेश ने कहा, 'हमने सोचा कि मौत तो आ ही रही है, क्यों न हम इसके ऊपर काबू पाएं।' राकेश ने बताया कि उन्होंने आतंकी के हाथ पकड़ लिए थे और बिक्रमजीत ने उसकी एके-47 छीन ली थी। आतंकी नावेद ने एके-47 चला दी थी लेकिन कोई घायल नहीं हुआ था।

दोनों लोगों ने नावेद को तबतक पकड़े रखा जबतक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। कुछ दिन पहले पुलिस विभाग ने राकेश और बिक्रमजीत को सम्मानित किया था।

No comments:

Post a Comment