Wednesday, 19 August 2015

सिरसा को हरा सोनीपत टीम बनी चैंपियन

मंगलवार को अंडर-15 का फाइनल मुकाबला सोनीपत व सिरसा टीमों के बीच खेला गया। इसमें 2-1 से जीत दर्ज कर सोनीपत टीम ने प्री नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए जींद व रोहतक टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें रोहतक ने 2-1 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय स्कूली लड़कों की प्री नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर 15 वर्ग पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोनीपत व रोहतक की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सोनीपत ने 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जींद व सिरसा टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सिरसा ने जींद को 2-1 से हराकर फाइनल में सोनीपत से मुकाबला तय किया। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही। इस वर्ग में गुड़गांव भाग नहीं ले पाया था। वहीं हॉकी के अंडर 17 वर्ग के फाइनल में भी सोनीपत ने कुरुक्षेत्र की टीम को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

No comments:

Post a Comment