पानीपत (हरियाणा). पानीपत रिफाइनरी में मंगलवार को बड़ी तेल
चोरी का पर्दाफाश हुआ। रिफाइनरी से अंबाला जाने वाली साफ तेल की पाइपलाइन
में करनाल के बेगमपुर गांव के नजदीक पाइपलाइन में 2 इंच का सुराख बनाकर तेल
निकाला जा रहा था। इस सुराख से निकलने वाला तेल सुरंग में पाइप बिछा कर
उसके जरिए चोर कहीं जमा कर रहे थे। ये पहला वाकया है जो इतनी लंबी सुरंग
बनाकर तेल चोरी की जा रही थी।
पास ही बने ढाबे से जा रही थी सुरंग में लाइट
रिफाइनरी सूत्रों के मुताबिक अफसरों को करीब चार महीने से पाइपलाइन के
तेल का प्रेशर कम होने का अहसास हो रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने
पाइपलाइन की जांच शुरू की। मंगलवार सुबह 8 बजे उन्हें इस चोरी का पता चला।
चोरी रिफाइनरी से 1.7 किलोमीटर की दूरी पर की जा रही थी। इसका पता
चलते ही जेसीबी बुलाई गई और खुदाई की गई। 600 फुट से ज्यादा खुदाई की जा
चुकी है। इसके बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि चोर तेल कहां भरते थे। यह
पता करने के लिए और खुदाई चल रही है।
चोरों द्वारा बनाई गई सुरंग में एक पंखा, केबल, रस्सी, बल्ब और होल्डर
मिला है। पास के एक ढाबे से सुरंग तक रोशनी पहुंचती थी। चोरी का पता चलने
के बाद से ही उस ढाबे का मालिक भी फरार है।
- इंडियन अॉयल रिफाइनरी के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन सेक्शन के चीफ मैनेजर
एन शिवकुमार का कहना है कि ये बेहद खतरनाक काम है। रिफाइनरी को इस चोरी का
पता चलते की कार्रवाई शुरू कर दी थी। अभी खुदाई की जा रही है। इसके बाद ही
पता चल पाएगा कि चोरी कौन कर रहा था।
No comments:
Post a Comment