Tuesday, 4 August 2015

AAP एमएलए सोमनाथ पर पत्नी ने मारा ताना- मैं खूबसूरत नहीं थी, इसलिए पीटते थे

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के एमएलए सोमनाथ भारती के 'खूबसूरत महिलाओं की सिक्युरिटी' वाले कमेंट पर उनकी वाइफ लिपिका मित्रा ने तंज कसा है। लिपिका ने कहा, ''सोमनाथ को सिर्फ खूबसूरत महिलाओं की चिंता है, मुझ जैसी एवरेज लुकिंग महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा। शायद मेरी सूरत की वजह से ही वह मुझसे बदसलूकी करते थे।'' बता दें कि सोमवार को दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सेशन में महिलाओं की सिक्युरिटी को लेकर सोमनाथ ने कहा था कि पुलिस अगर सीएम के हाथ में आ जाए तो दिल्ली में 'खूबसूरत महिलाएं' भी आधी रात को घूम सकेंगी। अभी दिल्‍ली पुलिस केंद्र सरकार के मातहत काम करती है।
सोमनाथ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करा चुकी हैं लिपिका
लिपिका ने कहा कि सोमनाथ बीमार मानसिकता वाले व्यक्ति हैं, यह उनके बयान से ही पता चलता है। लिपिका पिछले पांच साल से अपने बच्चों के साथ सोमनाथ से अलग रह रही हैं। उन्होंने सोमनाथ के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी रजिस्टर कराया है। लिपिका ने दिल्ली वुमेन कमीशन और पुलिस कमिश्नर को भी अपनी शिकायत दे चुकी हैं।
बीजेपी नेता ने भी साधा सोमनाथ पर निशाना
बीजेपी की नुपुर शर्मा ने ट्वीट कर सोमनाथ के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है ''महिलाओं की सिक्युरिटी का इश्यू उनके सम्मान से जुड़ा होता है और यह इंसान की आदत में होता है। अगर आप अपने घर में ऐसा (इज्जत) नहीं कर सके तो असेंबली में ऐसे मुद्दे उठाने से क्या होगा।'' बता दें कि नुपुर दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment