दिल्ली :
जम्मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद ने सोमवार को पाकिस्तान
के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को 'सलाम' किया। एक दक्षिणपंथी संगठन के
युवकों ने आज राशिद के मुंह पर स्याही पोत दी।
इंजीनियर राशिद के नाम से लोकप्रिय यह विधायक यहां प्रेस क्लब में उन दो ट्रक चालकों के रिश्तेदारों के साथ संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे जिनपर नौ अक्तूबर को जम्मू के उधमपुर में भीड़ ने हमला किया था। पीड़ितों में शामिल 19 वर्षीय जाहिद की रविवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।
राशिद ने कहा, 'हमने महात्मा गांधी के भारत में अपनी आस्था प्रकट की है, तोगड़िया और हिंदू महासभा के भारत में नहीं। एक अलग पाकिस्तान बनाने के लिए मैं जिन्ना को सलाम करता हूं क्योंकि वह जानते थे कि वे मुस्लिमों को भारत में रहने नहीं देंगे।' विधायक ने कहा, 'मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।'
कुछ टीवी पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के चेहरों और कपड़ों पर भी रंग लग गए, जब वे विधायक को भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें संसद मार्ग थाना ले जाया गया जबकि राशिद को अतिरिक्त सुरक्षा बल के पहुंचने तक प्रेस क्लब में शरण लेनी पड़ी।
राशिद ने हमले के बाद कहा, ‘वे लोग मानसिक रूप से बीमार हैं। मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया यह देखे कि ये लोग किस तरह से कश्मीरियों की आवाज दबाना चाहते हैं।’ गोमांस पार्टी की मेजबानी करने को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायकों ने उन्हें पीटा था। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनायें चिंताजनक हैं।

No comments:
Post a Comment