था कि वह पाकिस्तान के स्टार स्पिनर यासिर शाह के साथ नेट पर गेंदबाजी
प्रैक्टिस करना चाहते हैं। दोनों स्पिनरों ने शारजहां में साथ में गेंदबाजी
की।
इस प्रैक्टिस सेशन के बाद यासिर शाह ने कहा कि इस दिग्गज गेंदबाज के साथ
गेंदबाजी करने का उनका बचपन का सपना पूरा हो गया। दोनों ने गुरुवार को साथ
में गेंदबाजी की। इससे पहले स्पिन के जादूगर वार्न ने कहा था, 'शाह एक
वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। अगर उन्हें टूर के दौरान मौका मिला तो वह इस
प्रतिभाशाली गेंदबाज के साथ गेंदबाजी प्रैक्टिस जरूर करना चाहूंगा।'
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वार्न ने कहा कि शाह में अपार प्रतिभा है और उसकी गेंदबाजी से वह काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि शाह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट निकाले और अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई थी।
गौरतलब है कि वार्न शाह से इसी साल वर्ल्ड कप के दौरान मिले थे और उन्होंने इस युवा गेंदबाज को स्पिन की बारीकियां सिखाई थीं। वार्न ने कहा था, 'अगले महीने होने वाले प्रदर्शनी मैचों के मद्देनजर मैं ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करना चाहता हूं और इसके लिए शाह सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। मैंने शाह को दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए देखा था। उनका प्रदर्शन वाकई शानदार था।'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर इंखलाब आलम ने वार्न के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, 'हमें बेहद खुशी है कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने हमारे साथ नेट प्रैक्टस करने का प्रस्ताव रखा। वार्न एक महान गेंदबाज हैं और उनके साथ अभ्यास से टीम के खिलाड़ियों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।'

No comments:
Post a Comment