टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह और बॉलीवुड स्टार गीता बसरा अब शादी
के बंधन में बंध गए हैं। हरभजन सिंह ने शादी के बाद बयान भी दिया कि हम
दोनों अपनी नई पारी के लिए तैयार हैं और आप सबसे इसके लिए दुआएं मांगते
हैं। जालंधन में हुए इस विवाह समारोह में चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,
उनकी पत्नी अंजलि समेत कई करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने शिरकत की ।
इससे पहले हरभजन के घर पर मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था।
इस शादी में कई क्रिकेटर, बॉलीवुड की हस्तियां और भज्जी के दोस्त और परिवार से जुड़े सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। बीसीसीआई ने सचिन के शामिल होने की जानकारी ट्वीट करके दी। भज्जी और गीता लंबे समय से दोस्त हैं और पिछले 3-4 साल से शादी करना चाहते थे। इनका रिसेप्शन एक नवंबर को दिल्ली में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की उम्मीद है । उनके अलावा युवराज सिंह, विराट कोहली, बालीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा को भी न्यौता दिया गया है ।

No comments:
Post a Comment