गायक मिका सिंह ने टि्वटर पर अपनी वह पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह सुपरस्टार शाहरूख खान के लोकप्रिय अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने अपने दोनों हाथ फैलाए हुए हैं।तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरूख ने मिका को "महान" करार दिया। हिट गाने "आज की पार्टी" के गायक ने टि्वटर पर अपनी पुरानी तस्वीर साझा की। इसमें वह शाहरूख के अंदाज में ख़डे हैं। उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा। ""शाहरूख यह आपका लोकप्रिय अंदाज है, जो आपने 1988 में किया, जब मैं 10 साल का था।" शाहरूख ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पाजी तुस्सी ग्रेट हो।" शाहरूख ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अपने शाति भरे पल को भी साझा किया। शाहरूख ने टि्वटर पर लिखा, "मैं उठता हूं और 15 मिनट के लिए चुपचाप बैठता हूं। यह चुप्पी मेरे जीवन के सपनों की आवाज छुपाती है और मैं गाने सुनता हूं।"
No comments:
Post a Comment