सूत्र ने बताया, ''धोनी शर्तिया तौर
पर आईपीएल में नई टी
म में खेलते दिखेंगे। उन पर सीएसके की ओर से कोई दबाव
नहीं है। आईपीएल के अगले एडिशन में हम उन्हें एक्शन में देखेंगे। वे वनडे
और टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं। ऐसे में, आईपीएल जैसे अहम इवेंट से
कैसे दूर रह सकते हैं?''
सट्टेबाजी के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट की मुद्गल कमेटी ने सीएसके और
राजस्थान रॉयल्स को दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। अटकलें थीं कि धोनी
किसी दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बजाए बैठना पसंद करेंगे। हालांकि, धोनी
ने नई टीम की ओर से खेलने का फैसला किया।
धोनी शायद इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सभी आठों सीजन में किसी फ्रेंचाइजी
के कप्तान के तौर पर खेले। 2008 में खेले गए पहले आईपीएल में सीएसके ने
उन्हें सबसे ज्यादा 7.5 करोड़ रुपए देकर खरीदा था।
फिलहाल, यह साफ नहीं हैं कि आईपीएल से जुड़ने वाली दो नई टीमें कौन-सी हैं?
हालांकि, जानकारों का कहना है कि दोनों टीमों में धोनी को खरीदने के लिए
होड़ मचेगी। इस बात के आसार हैं कि बैन की गई टीम सीएसके और राजस्थान
रॉयल्स से छह प्लेयर्स को नई टीमों में जगह दी जाएगी आैर बाकी का दोबारा से
ऑक्शन होगा। बता दें कि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल होगा।
धोनी ने शुक्रवार को पूर्व बीसीसीआई प्रमुख और कभी सीएसके से जुड़े रहे एन
श्रीनिवासन से मिले। हालांकि, सीएसके से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह एक
निजी मुलाकात थी। इसमें टीम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बता दें कि कुछ
लोगों ने दोनों की इस मुलाकात की आलोचना की।
No comments:
Post a Comment