फीचर्स
ओपो नियो 7 में 5-इंच का टीएफटी डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 960×540 पिक्सल है। इसमें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट पर आधारित है और 1.2 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर है।
ओपो नियो 7 में 1जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट उपलब्ध है।
एलईडी फ्लैश सहित ओपो नियो 7 में 8-मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए 2,420 एमएएच की बैटरी दी गई है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लाॅलीपाॅप पर आधारित इस फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर 4जी, ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस और ओटीजी मौजूद हैं।
कंपनी के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय बाजार में ओपो नियो 7 काले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा।
No comments:
Post a Comment