Wednesday, 28 October 2015

हरियाणवी डेक्लामेशन प्रतियोगिता में रहा प्रथम

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली महाकुम्भ में शाह सतनाम जी कॉलेज के होनहार छाए रहे। इन छात्रों ने हरियाणवी डेक्लामेशन प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की टीमों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता आर्य कालेज के नाम रही। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी डेक्लामेशन प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी कॉलेज प्रथम, केएम गवर्नमैंट कालेज नरवाना दूसरे, जनता विद्या मंदिर चरखी दादरी तीसरे, यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र चौथे तथा डीएवी कालेज यमुनानगर पांचवें स्थान पर रहा। हरियाणवीं स्किट प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत की टीम पहले, गर्वनमेंट कालेज हांसी दूसरे, सीआर किसान कालेज जींद तीसरे स्थान पर रहा। पॉप सांग हरियाणवी प्रतियोगिता आर्य कॉलेज पानीपत प्रथम, डीएवी कालेज यमुनानगर दूसरे, व यूटीडी की टीम तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवी रीति-रिवाज प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत प्रथम, यूटीडी दूसरे व गवर्नमेंट कालेज जींद की टीम तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवीं बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता में आर्य पीजी कालेज पहले, आरकेएसडी कालेज दूसरे व एसडी कालेज नरवाना तीसरे स्थान पर रहा। फुलझड़ी बनाओ प्रतियोगिता में आर्य पीजी कालेज पानीपत पहले, पंडित चिरंजीलाल गवर्नमैंट कालेज दूसरे व आरकेएसडी कालेज कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। डॉ. पूनिया ने बताया कि हरियाणवी फाक इन्स्ट्रूमेंटल सोलो में आर्य कालेज पीजी कालेज पानीपत पहले, बीपीआर कालेज कुरुक्षेत्र दूसरे, आरकेएसडी कालेज कैथल तीसरे, एसडी कालेज पानीपत व यूटीडी चौथे व राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज उचाना की टीम पांचवें स्थान पर रही। टीट बिट्स प्रतियोगिता में केएम गर्वनमेंट कालेज नरवाना प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज जींद दूसरे व गवर्नमेंट कालेज छछरौली की टीम तीसरे स्थान पर रही। सोलो डांस प्रतियोगिता में आरकेएसडी कालेज पहले, यूटीडी कुुरुक्षेत्र दूसरे तथा जाट कालेज कैथल तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी भजन प्रतियोगिता में आरकेएसडी कालेज कैथल पहले, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल दूसरे व आर्य पीजी कालेज पानीपत, डीएवी कालेज यमुनानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। यूनिवर्सिटी कालेज आफ एजुकेशन कुरुक्षेत्र चौथे स्थान व भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र की टीम पांचवे स्थान पर रही।

No comments:

Post a Comment