अनुष्का ने शादी की इन अफवाहों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि वो अभी शादी नहीं करने वाली हैं। अनुष्का शर्मा की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, 'अनुष्का शर्मा की शादी के बारे में चल रही हर तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इस समय अनुष्का अपने काम में पूरी तरह व्यस्त हैं और खुश भी हैं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में हमेशा खुलकर बात की है और उन्हें अच्छा लगेगा कि आप अटकलबाजी की बजाय उनकी जिंदगी से संबंधित भी जानकारी के लिए उनके अनाउंसमेंट का इंतजार करें।
गौरतलब है कि इससे पहले खबरे आ रही थी कि एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय पहले विराट ने अनुष्का को अपनी फैमिली से भी मिलवाया था। उस वक्त अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। काफी समय तक इन्होंने अपनी दोस्ती का जिक्र मीडिया के सामने नहीं किया लेकिन पिछले कुछ वक्त से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कैमरे के सामने भी एक दूसरे के साथ काफी सहज नजऱ आ रहे हैं।
No comments:
Post a Comment