- पिछले साल सुजैन से तलाक के बाद अब किस तरह से खुद को संभाल रहे हैं?
मैंने खुद को पूरी तरह से संभाल लिया है। और क्या बोलू मैं... 13 साल का रिश्ता जब टूटता है तो तकलीफ तो होती ही है, लेकिन आपको इस क ठिन समय से उबरने के लिए मजबूत तो होना ही पड़ता है। तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।
आशुतोष गोवारिकर की जो फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है, उसमें आप भी हैं।
हां। इस फिल्म को बनाने में समय लग रहा है। इसमें काम करके मैं बेहद खुश हूं। 'जोधा अकबर' (2008) के बाद मुझे आशुतोष के साथ फिर से काम करने का मौका मिला है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी पिछली फिल्म की तरह भव्य होगी और लोग इसे खूब पसंद करेंगे।
क्या आपने कोई और फिल्म साइन की है?
कई निर्माता-निर्देशकों से बात हुई है। फिलहाल यही कह सकता हूं कि जल्द ही दो-तीन नई फिल्मों की घोषणा होगी।
क्या आप संजय गुप्ता की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं?
अभी बातचीत हो रही है। हमने कुछ फाइनल नहीं किया है। जैसे ही कुछ होगा, आपको पता चल जाएगा।
'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान आपको पीठ में चोट लगी थी। कुछ समय पहले उसमें फिर दर्द उठा था। अब आपकी सेहत कैसी है?
मैं पूरी तरह से फिट हूं। कभी-कभी जब आपका समय खराब हो तो यह सब होता ही है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अच्छे डॉक्टर मिले और मैंने इस बीच अपनी कमर की काफी देखभाल भी की है। आशा है भविष्य में मुझे यह समस्या नहीं सताएगी।
आपने अभी एक नए घर में शिफ्ट किया है।
हां। मुझे वहां जाकर अच्छा लग रहा है। अब मैं जीवन में आगे बढ़ने को तैयार हूं।
आपको एक बार फिर बैचलर कहा जा रहा है। कैसा लग रहा है?
अच्छा (हंसते हुए)। मुझे नहीं पता था। मैं वैसा ही हूं, जैसा पहले था। बस परिस्थितियां बदल गई हैं। कभी-कभी जीवन में आपको वो सब करना होता है, जो आप नहीं करना चाहते। पर जीवन का नाम ही बदलाव है। अब मैं अपना पूरा ध्यान सिर्फ फिल्मों पर ही केंद्रित करना चाहता हूं। हालांकि अब मुझे खुद में ठहराव महसूस हो रहा है।
आपकी फिटनेस का राज क्या है?
पिछले कुछ समय में मैंने महसूस किया है कि जब आप मानसिक तौर पर शांत होते हो तो हर घाव जल्दी भर जाता है। आप अपने काम में ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। मैंने भी यही किया है। अब मैं पहले से ज्यादा फोकस्ड हो गया हूं। सेहत का भी ध्यान रख रहा हूं। आजकल खूब व्यायाम करता हूं और ट्रेनर की हर बात मानता हूं।
Saturday, 31 October 2015
मुझे नहीं पता था मैं बैचलर हो गया: हृतिक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment