अंडा
न सिर्फ हमारी सेहत को दुरूस्त रखता है बल्कि यह हमारी त्वचा की खूबसूरती
के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा पर जादू का काम करता हैं और इसे चिकना और
चमकदार बनाता हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती हैं वैसे-वैसे त्वचा में
बदलाव आना शुरू होता हैं। यह प्राकृतिक प्रक्रिया है। ज्यादातर युवतियां इस
समस्या से निपटने के लिए और रसोईघर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करती हैं।
सारी प्राकृतिक चीजों में संडे को भी महत्वपूर्ण माना गया है।
अंडे का मास्क त्वचा को
चमकदार बनाता हैं। यह बेहद आसान तरीका है त्वचा को साफ व चमकदार रखने का।
अंडे का पीला हिस्सा निकालकर अलग रख दें। सिफ सफेद हिस्से को पूरी तरह
मिलाकर इस्तेमाल करें। दस से 15 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें, फिर साफ
पानी से धो लें।
अगर आप एक्ने और मुंहासे से परेशान
हैं, तो अंडे का मास्क बेहद कारगर हैं। अंडे के सफेद भाग को शहद और नींबू
के रस में मिला लें। यह एक्ने से लड़ने में मदद करता है और चेहरा आकर्षक
बनाता है।
अगर आपका चेहरे का रंग अलग है तो इसे साफ
करने के लिए अंडे में एक चम्मच संतरे का जूस और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर
लगाने से चेहरे का रंग निखरता हैं और चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। यह
चेहरे को बेरंग होने से बचाता है। अगर आपकी त्वचा सूखी और बेजान हैं, तो
अंडे में दही और एवोकाडो मिलाकर लगाएं।
अचानक कमी
चेहरे पर जलन या खुजली होने लगती है। यह परेशानी कई लोगों को होती हैं। ऐसे
में अंडे में शहद, दही और खीरे का जूस मिलाकर लगाने से आराम मिलता हैं।
शहद में ऐटीसेप्टिक और एंटीबैक्टिरियल चीजों मौजूद होती हैं जो त्वचा को इस
समस्या से छुटकारा दिलाती हैं। खीरे का रस त्वचा को नमी देता हैं और साफ
करता हैं यह मिश्रण सनबर्न चेहरे पर दरारें, एक्ने और आखों के नीचे बने
काले घेरे से छुटकारा पाने में मददगार है।
अंडे की
सफेदी को अगर आटे के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह हर प्रकार की त्वचा के लिए
कारगर है। अंडे में ओटमील के साथ शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे को
जवां दिखने में मदद करता है और चेहरे पर चमक लाता हैं। यह मिश्रण त्वचा को
नमी देने के साथ-साथ त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।
No comments:
Post a Comment