Wednesday, 28 October 2015

सलमान की जुड़वा देखकर सीखी बेबी डॉल सनी ने एक्टिंग

बॉलीवुड की जानी-मानी बेबी डॉल सनी लियोन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्तीजादे’ में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें वे दो अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की अवतारों में सनी बेहद हॉट लग रही हैं।
पोस्टर में जहां एक अवतार में सनी पिंक बिकनी में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे अवतार में टू पीस पहने हुए आंखों पर चश्मा लगाए दिख रही हैं। मस्तीजादे में सनी डबल रोल में नजर आनी वाली है। वे लैला लेले और लिलि लेले का किरदार निभाएंगी। खबरों के अनुसार सनी सलमान की फिल्म जुड़वा देखकर एक्टिंग सीख रही हैं ताकि उन्हें डबल रोल करने में कोई परेशानी न हो।
 एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के अनुसार सनी ऐसी कई फिल्में देख रही हैं जिसमें डबल रोल है। जिसमें से सलमान की जुड़वा भी एक है क्योकि सलमान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था। सनी लियोन की इस फिल्म में बोल्ड कंटेंट होने के कारम इसे ?ए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को मिलाप झावेरी ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सनी के साथ तुषार कपूर, वीर दास और सुरेश मेनन अहम किरदारों में नजर आएंगे। मस्तीजादे 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

1 comment:

  1. सलमान से सीखी मस्तीजादे की एक्टिंग

    ReplyDelete