Saturday, 24 October 2015

क्या आप जानते है इस शख्यित को .....???

आदित्य के पिता राकेश बताते हैं, "भोपाल में मशहूर कोच जीएस पठानिया साहब का बेटा अंडर-19 टीम में फास्ट बॉलर था। जब वह बॉल करता तो 10 साल के आदित्य क्रीज से बाहर भागने लगता। दरअसल, वह फास्ट बॉल से डरता था, कहीं चोटिल न हो जाए। इस डर को दूर करने के लिए पठानिया साहब प्रैक्टिस के दौरान उसके पैर बांध देते। कुछ ही दिनों में इसका पॉजिटिव असर दिखा। आदित्य खुद से काफी सीनियर पठानिया साहब के बेटे की बॉल पर बेखौफ होकर हिट करने लगा। उसका डर दूर हो चुका था।
क्या कहते हैं कोच?
आदित्य श्रीवास्तव के बचपन के कोच ज्योति प्रकाश त्यागी कहते हैं, "मेरी कोचिंग करियर के सबसे बेस्ट प्लेयर आदित्य है। मेरे 8 स्टूडेंट रणजी टीम में खेले, लेकिन कोई भी आदित्य की तरह परफॉर्मेंस नहीं दे सका। उस जैसे खिलाड़ी को तो अब तक इंडियन टीम में होना चाहिए था। उसे अब भी काफी काम करने की जरूरत है, तब कहीं वह इंडिया के लिए खेल पाएगा।"
सचिन-एबी डिविलियर्स हैं आइडियल
आदित्य के रोल मॉडल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर हैं। वे उनकी तरह ही खेलना चाहते हैं। कई शॉट तो कॉपी भी करते हैं। अगर मौजूदा खेलने वाले प्लेयर्स की बात करें तो आदित्य साउथ अफ्रीकी वनडे टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स को फॉलो करते हैं। कहते हैं, "डिविलियर्स वन मैन आर्मी हैं। कभी भी मैच का रुख मोड़ देते हैं। जिस दिन फॉर्म में होते हैं रनों का अंबार लग जाता है।"

No comments:

Post a Comment