कभी-कभी
बुरे हालातों के कारण डिप्रेशन बढ़ जाता है, लंबे समय तक डिप्रेशन रहना
हमारे आत्मविश्वास को खत्म कर सकता है। इसलिए जल्दी से जल्दी डिप्रेशन से
बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। जब भी उदासी का दौर आए तो यहां बताई जा
रही 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए...
1. रिसर्च से साबित हुआ है कि सोशल मीडिया से उदासी बढ़ सकती
है। जब हम डिप्रेशन में होते हैं तो उस समय दूसरों को मौज-मस्ती
करते देखने
से, खुश देखने से डिप्रेशन बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसी परिस्थितियों में सोशल
मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना लेनी चाहिए।
2. उदासी में जिम्मेदारियों से बचने की प्रवृत्ति पैदा होती
है। ऐसा नहीं करना चाहिए। जिम्मेदारियां निभाने से दैनिक दिनचर्या में
लौटना आसान हो जाता है, जो डिप्रेशन से उबरने का कारगर उपाय है।
3. जिम्मेदारियां लेनी चाहिए, लेकिन काम को अपने ऊपर हावी नहीं
होने देना चाहिए। यह जीवन का एक पहलू भर है। बहुत व्यस्तता में भी यह याद
रखें कि डिप्रेशन से उबरना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सही भोजन, दवाइयां और
व्यायाम नियमित रखना चाहिए।
No comments:
Post a Comment