धूम्रपान,
शराब, बीड़ी और गुटखे की लत हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।
स्मोकिंग हमारे त्वचा को रूखा बनाती है जिससे झुर्रियां जल्द ही नजर आने
लगती हैं। धूम्रपान हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी कर देता है जिससे
त्वचा में रूखापन दिखने लगता है। सिगरेट, गुटखा, बीड़ी वगैरह में मौजूद
निकोटिन झुर्रियों का कारण बनता है।
काम का तनाव,
मोबाइल, टीवी, कम्प्यूटर ने लोगों की नींद पर बुरा असर डाला है। हर दिन
हमें लगभग 7-8 घंटे की नींद जरूरी है, पर आजकल के मशीनी जीवन में अब यह
संभव नहीं लगता। कम सोने से कोई भी काम समय से नहीं हो पाता और दिमाग
थका-थका सा महसूस करता हैं। कम सोना मोटापे का कारण भी बनता है। आंखों पर
भी बुरा असर पड़ता हैं और आंखों के नीचे कालापन भी दिखने लगता है।
बहुत
देर तक बैठना भी आज हमारे काम का हिस्सा बन गया हैं। देर तक लगातार बैठने
से गुर्दे और हृदय पर असर पड़ता है। कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का भी खतरा बना
रहता हैं। मोटापे का भी खतरा होता है। बहुत देर तक बैठना हो तो
थोड़ी-थोड़ी देर में उठकर टहल लें। नियमित व्यायाम से आप अपने उम्र में
इजाफा कर सकते हैं। व्यायाम हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता
हैं।
मोबाइल क्रांति के इस दौर में आज हर कोई ऊंची
आवाज में संगीत सुनता हैं। इस वजह से समय से पहले कानों पर असर पड़ना शुरू
हो जाता हैं। ऊंची आवाज में गाने सुनने से व्यक्ति के सुनने की क्षमता कम
होती जाती है। गाने सुनना हैं तो धीमी आवाज में सुनें और हेडफोन से दूर
रहें।
बहुत ज्यादा मीठा खाना, ज्यादा वसायुक्त खाना,
यह सब उम्र बढ़ाता हैं। ज्यादा चीनी से त्वचा रूखी और बेजान दिखाई देती
हैं। आंखों के नीचे झुरियां समय से पहले दिखने लगती है। ज्यादा मीठे से दूर
रहें। यह डायबिटिज का भी कारण बनता हैं। सही वसा आपकी त्वचा को न मी देती
हैं जैसे मछली और मेवा। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता हैं। आहार विशेषज्ञों
के मुताबिक हफ्ते में दो बार मछली खाएं। सही दिनचर्या और सही खानपान आपको
स्वस्थ रखेगा।
No comments:
Post a Comment