Wednesday, 28 October 2015

'दिलवाले' की शूटिंग होने वाली है खत्म, कृति हुईं भावुक

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग पूरी होने वाली है और इसे सोचकर एक्ट्रेस कृति सेनन काफी भावुक महसूस कर रही हैं। कृति हालांकि गोवा में होने वाले फिल्म के शूटिंग शेडय़ूल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कृति ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और काफी भावुक महसूस कर रही हूं। हैदराबाद में शूटिंग के 50 दिन काफी बढ़िया रहे हैं। काम कभी भी इतना मजेदार नहीं रहा।'

वह फिल्म की शूटिंग जल्द समाप्त होने से काफी उदास हैं, लेकिन जल्द गोवा में फिल्म के सेट पर लौटने को लेकर खुश भी हैं।

उन्होंने शूटिंग के बारे में ट्विटर पर लिखा, 'जैसे शाहरुख कहते हैं कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। गोवा की शूटिंग अभी बाकी है। तो हम जल्द साथ होंगे।' साथ ही कृति ने रोहित शेट्टी द्वारा क्लिक की हुई अपनी तस्वीर भी शेयर की। 

फिल्म में शाहरुख, काजोल और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment