दरअसल वह लडकी कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल थीं। इस पूरे मुद्दे पर अमीषा ने चुप्पी तोडा है और उन्होनें सफाई देते हुए ट्वीट कर कहा, जब वहां राष्ट्रगान बज रहा था तो वह पीरियड्स से थीं, इस वजह से वह ख़डी नहीं हुई। अमीषा ने टि्वटर पर सिर्फ सफाई ही नहीं दी बल्कि कुशाल पर जमकर अपना गुस्सा भी उतारा है। एक के बाद एक अमीषा ने कई ट्वीट किये और कुशाल की मानसिकता पर सवाल खडा किया है। अब कुशाल टंडन ने अमीषा के ट्वीट का जवाब ट्वीटर के जरिए ही दिया है। कुशाल ने टि्वटर पर लिखा, जब मैंने आपको देखा मुझे महसूस नहीं हुआ कि आप पीरियड्स से गुजर रही हैं क्योंकि आप फिल्म शुरू होने से पहले हंस रही थीं, एन्जॉय कर रही थीं, खडी भी हो रही थीं और राष्ट्रगान शुरू होने से पहले पास के फूड स्टॉल से खा भी रही थीं। मेरे पास भी मां और बहन है और मैं उनका उतना ही सम्मान करता हूं जितना कि अपने देश का करता हूं।
कुशाल ने आगे लिखा कि मुझे टि्वटर पर गाली देना बंद करें क्योंकि यह आप पर सूट नहीं करता। पर्सनल कमेंट करने पर आपका शुक्रिया। मैं आपके सफलता के लिए दुआ करता हूं। इससे पहले आपको बता दें कि ट्वीट में अमीषा ने कहा है कि कुशाल जैसे लोगों को थप्प़ड मारने की जरूरत है। कुशाल जैसा इडियट् कभी "बिग-बॉस" भी नहीं जीत सका। एक अन्य ट्वीट में अमीषा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि कुशाल इसे नेशनल इश्यू बना देगा। कुशाल पर पूरे समाज को शमिं�दा होना चाहिए। एक दूसरे ट्वीट में कुशाल को जवाब देते हुए अमीषा ने लिखा, हम सभी महिलाओं को कुशाल के गाल पर तमाचा जडना चाहिए। मुझे लडकियों को होने वाली मंथली प्रॉब्लम थी। मेरे खडे होने पर थियेटर ग्राउंड पर खून बह सकता था। जिस वजह से मैं खडी नहीं हुई। - See more at: http://www.aapkisaheli.com/news/kushal-tandon-vs-ameesha-patel-twitter-war-over-disrespecting-national-anthem-225-24442.html#sthash.umPYx6Vc.dpuf
No comments:
Post a Comment