Wednesday, 28 October 2015

क्या सच में सलमान ने लुलिया से की सगाई??

रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर से सलमान ने की बुखारेस्ट में गुपचुप सगाई नई दिल्ली। बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान की शादी का हर किसी को इंतजार है। लगता है यह इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि सूत्रों की मानें तो सलमान खान और रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
क्योंकि हाल ही में लूलिया वांतुर की अंगुली में एक अंगूठी देखी गई इससे चारों ओर चर्चा है कि यह सगाई की अंगूठी सलमान खान ने पहनाई है। हालांकि इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है कि यह अंगूठी किसी ने पहनाई है या खुद पहनी है। रोमन मीडिया से आ रही खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने रोमानियाई सुंदरी के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 
दरअसल कुछ दिन पहले लूलिया के हाथों में सगाई की अंगूठी देखी गयी थी जिसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। गौरतलब है कि रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर से पहले भी कैटरीना कैफ, ऎश्वर्या राय बच्चन आदि के साथ शादी को लेकर सलमान खान का नाम काफी चर्चा में आया था लेकिन यह सिर्फ अफवाह ही साबित हुई। 
सलमान खान लगभग 50 वर्ष के हो चुके हैं और मीडिया व उनके प्रशंसक भी कभी कभी उनसे यह सवाल पूछ ही लेते हैं आप शादी कब कर रहे हैं। हाल ही में सलमान ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि शादी कभी स्थाई नहीं होती इसे करना न करना बराबर है। इससे कोई फर्क नहीं पडता। अब इन खबरों से लगता है सलमान खान शादी को लेकर पिघल गए हैं और शायद लूलिया के साथ शादी को लेकर हां कह दी हो।
गौर हो कि दो साल पहले जब सलमान खान और लूलिया की डेटिंग की खबरें आयी थीं उसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। ऎसी भी खबरें आयी थीं जिनमें यह कहा गया था कि सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में लूलिया को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में अपने परिवार से मिलवाया था। लूलिया सलमान के साथ "बजरंगी भाईजान" के सेट पर भी कई बार देखी गयीं थीं। 
अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि तो खुद सलमान ही कर सकते हैं लेकिन इससे सलमान को चाहने वाले लाखों दिल जरूर टूटे होंगे! अगर यह खबर सच निकलती है और लूलिया के हाथ की अंगुली में अंगूठी सलमान खान ने ही पहनाई है तो जल्द ही बॉलीवुड दबंग खान शादी के बंधन में बंध जाएंगे और सभी को उनकी शादी को लेकर जो इंतजार है वह खत्म हो जाएगा। -

No comments:

Post a Comment