सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। सलमान ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस गाने को शेयर किया है। 'जब तुम चाहो..' यह पूरा गाना सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। गाने को राजस्थान के लोकेशन और कल्चर के बैकड्रॉप में शूट किया गया है।
मोहम्मद इरफान, दर्शन रावल और पलक मुछाल की आवाज में इस गाने को संगीत से संवारा है हिमेश रेशमिया ने और गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने।
फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
No comments:
Post a Comment