करवा चौथ पर जिस तरह छलनी, करवा महत्वपूर्ण है। उसी तरह सजी हुई थाली भी महत्वपूर्ण है। इस थाली को बाया कहा जाता है। हर हाथ में एक सुंदर सी सजी थाली और उसमें रखा पूजा का समान बहुत महत्वपूर्ण होता है। अपनी खबर में हम आपको अपने हाथों से थाली सजाना बताएगें। जिससे आप सभी की तारीफ बटोरेगी साथ ही पति का प्यार भी बढ़ेगा।
ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली
सबसे पहले एक स्टील या ब्रास की थाली लें। आप चाहें तो इसमें कलर भी कर सकती है। इसके लिए पेस्टल कलर या फिर लाल रंग के पेपर या वेलवेट के कपड़े को चिपका दें। फिर इसमें आध्यात्मिक रूप देने के लिए इसमें ईयर बड की सहायता से स्वास्तिक का चिन्ह बना दें।
अब थाली को किनारे की ओर रंग-बिरंगे नेट कपडे़ से सजाएं साथ ही इसमें कुछ स्टोन या फिर चमकते हुए सितारे को लेकर चिपका दें। आप चाहें तो थाली के बीच में बाजार में मिलने वालें लेस भी लगा सकती है।
No comments:
Post a Comment