Saturday, 24 October 2015

सैंचूरी लगाते ही किया अनुष्का के साथ लंच

गाड़ी में विराट के साथ अनुष्का।मुंबई. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में शानदार सेन्चुरी लगाने वाले विराट कोहली शुक्रवार को गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ लंच करते नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और विराट बांद्रा के रॉयल चाइना रेस्टूरेंट में देखे गए। बताया जा रहा है कि लंच के दौरान रेस्टूरेंट में अनुष्का के पिता भी थे।
चेन्नई में चौथे वनडे मैच में गुरुवार को विराट ने 140 बॉल पर 138 रन बनाए थे। आठ महीने से वनडे मैचों में सेन्चुरी न लगाने वाले विराट क्रिटिक्स के निशाने पर थे। इस मैच से वे फॉर्म में लौट आए।
मुंबई में इस लंच डेट के पहले विराट और अनुष्का के बीच अनबन की खबर आई थी। बताया जा रहा था कि एक मैगजीन के कवर के लिए अनुष्का के हॉट फोटोशूट से विराट नाराज थे। हालांकि, लंच पर दोनों की बॉडी लैंग्वेज से ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। विराट ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि अनुष्का व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में थीं।
दोनों पहली बार 2013 में एक टीवी ऐड के दौरान मिले थे। इसके बाद से दोनों दोस्त बन गए। कई मौकों पर अनुष्का विराट के साथ देखी गई हैं। वह विराट के साथ टीम इंडिया के टूर पर भी जाती रही हैं।

No comments:

Post a Comment