Thursday, 29 October 2015

चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म

चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म, अब दो बच्चों को जन्म दे सकेंगे चीनी
चीन:  चीन में सभी दंपत्तियों के लिए वहां की सरकार ने एक राहत भरा कार्य किया है। चीन की सरकार ने दशको पहले बनाई वन चाइल्ड पॉलिसी को समाप्त कर दिया है। कम्यूनिस्ट पार्टी  ने बयान दिया हैकि कोई भी दंपत्ति अगर चाहे तो दो बच्चे पैदा कर सकता है।
चीन में 1979 में सरकार ने देश में जन्म दर घटाने के लिए और जनसंख्या कम करने के लिए यह पॉलिसी बनाई थी। जिसके फलस्वरूप चीन के लोगों पर इस पॉलिसी को मानने के लिए दबाव डाला गया था। वन चाइल्ड पॉलिसी से चीन में 400 मीलियन जन्म कम हुए थे। जो दंपत्ति इस पॉलिसी को नहीं मानता था तो उसे तरह-तरह की सजाएं भुगतनी पड़ती थी। उसे जुर्माना भरना पड़ता था, नौकरी से हाथ धोना पड़ता था और तो और महिला पर गर्भपात करने का भी दबाव बनाया जाता था। कम्य़ुनिस्ट पार्टी  ने नियम बनाया है कि जिस दंपत्ति का केवल एक बच्चा है वह दूसरा बच्चा भी पैदा कर सकता है।
क्या थे नियम
1. वन चाइल्ड पॉलिसी में के अंतर्गत अगर कोई दूसरा बच्चा पैदा करता है तो उसे जुर्माना भरना पडेगा।
2. ग्रामीण क्षेत्रों में अगर किसी दंपत्ति की पहली संतान बेटी होती है तो वह उसके बाद दो बच्चे पैदा कर सकता है।
3. इस पॉलिसी से चीन में लड़कियों की जन्म दर में भारी गिरावट आई।
4.  वन चाइल्ड पॉलिसी से लिंग अनुपात में अंतर देखा गया।
इस समय चीन की 30% जनसंख्या की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा है।

2050 तक चीन में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 44 करोड़
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक 2050 तक चीन में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 44 करोड़ होगी । चीन ने आबादी में वृद्धि पर रोक लगाने के लिए 1970 के दशक के अंत में अपनी परिवार नियोजन नीति लागू की थी और इसके तहत ज्यादातर शहरी दंपतियों को एक बच्चे तथा ज्यादातर ग्रामीण दंपतियों को दो बच्चे रखने तक सीमित कर दिया था । दूसरे बच्चे की इजाजत तभी थी जब पहला बच्चा लड़की हो । दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश है जहां 1.3 अरब से अधिक जनसंख्या है ।

No comments:

Post a Comment