नीतीश पर हमला
चुनाव आयोग के प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विज्ञापन को ट्वीट किया है और कहा है कि नकार सकते हैं तो नकार दीजिए नीतीश जी. इस विज्ञापन में नीतीश कुमार का 24 अगस्त 2005 को संसद में दिया गया एक बयान उद्धृत है जिसमें नीतीश कुमार मुसलमानों में पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण की वकालत कर रहे हैं.
आरक्षण को लेकर सियासत
गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण पर बयान के बाद बीजेपी ने मुस्लिम आरक्षण को मुद्दा बनाया और कहा कि महागठबंधन दलितों का आरक्षण कम कर धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की तैयारी में है. इससे जुड़े विज्ञापन पर महागठबंधन ने आपत्ति जताई और चुनाव आयोग से शुक्रवार को शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में बीजेपी के दो विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर दिया था.
No comments:
Post a Comment