Saturday, 31 October 2015

अपना काम करें रघुराम राजन:सुब्रह्मण्यम स्वामी

समाज में बिगड़ते माहौल और मोदी सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों को लेकर घमासान बढ़ता ही जा रहा है. RBI गवर्नर रघुराम राजन ने जब आर्थ‍िक तरक्की के लिए सहनशीलता को जरूरी बताया, तो बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने उन्हें खरी-खोटी सुनाने में देर नहीं लगाई.
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने IIT दिल्ली में दिए रघुराम राजन के संबोधन पर कहा, 'राजन को RBI जाकर अपना काम करना चाहिए. उन्हें ग्रैंडफादर की तरह नहीं बोलना चाहिए.'
दीक्षांत समारोह के दौरान RBI गवर्नर ने कहा...
दरअसल, रघुराम राजन शनिवार को IIT दिल्ली में कन्वोकेशन प्रोग्राम के दौरान छात्रों को संबोध‍ित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सहनशीलता और हर किसी के लिए सम्मान की भावना से समाज में संतुलन कायम होगा, जो विकास के लिए जरूरी है. उन्होंने आर्थिक तरक्की के लिए बहस को जरूरी करार दिया. शायद यही बात सुब्रह्मण्यम स्वामी को चुभ गई.
'वर्क फॉर यूनिटी' से होगा फायदा: आनंद शर्मा
दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. आनंद शर्मा ने कहा, 'पीएम जी, रन फॉर यूनिटी से लाभ नहीं होगा...वर्क फॉर यूनिटी.' उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर पीएम मोदी को अपनी वाणी पर अंकुश लगाने की नसीहत भी दे डाली

No comments:

Post a Comment