Wednesday, 28 October 2015

भज्जी ने गीता संग लगाएं ठुमकें

डांस करते हरभजन सिंह और गीता बसरा।9 अक्टूबर को क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा की होने वाली शादी की तैयारियां जोरों पर है। मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। शाम तक कई और क्रिकेटर भी यहां पहुंच जाएंगे। युवराज सिंह के भी आज ही पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, खबर है कि भज्जी और गीता के दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले मंगलवार को लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। यह प्रोग्राम शहर के क्लब कबाना होटल में हुआ। इसमें भज्जी और गीता ने गायक मीका सिंह और गुरदास मान के गानों पर ठुमके लगाए। क्रिकेटर आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, दिनेश कार्तिक, अशोक डिंडा और पार्थिव पटेल भी प्रोग्राम में शामिल हुए। शाम पांच बजे से मेहमानों ने आना शुरू कर दिया था। दिल्ली से आए डेकोरेटर ने वेन्यू को पंजाबी थीम पर सजाया था। खाने के जितने भी आइटम पेश किए गए, सभी पंजाबी थीम से जुड़े थे।
लेडीज संगीत पर हरभजन अर्चना कोचर के डिजाइन किए एक्वा ब्लू कलर के बंद गले के कुर्ते और पिंक कलर की पगड़ी पहने दिखे। वहीं, गीता बसरा डिजाइनर बबीता के डिजाइन किए ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं।
प्रोग्राम के दौरान 150 तरह की डिशेज पेश की गईं। इसमें वेस्टर्न, चाइनीज, फ्यूजन से जुड़े हुए वेज और नॉनवेज आइटम शामिल थे। दिल्ली से स्पेशल हुक्का बार फंक्शन में बुलाया गया था। इसमें हुक्का में अलग-अलग देशों के तंबाकू का इस्तेमाल किया गया था। इजिप्ट के तंबाकू को लेकर मेहमान ज्यादा उत्साहित नजर आए। 113 फ्लेवर का हुक्का पेश किया गया।

No comments:

Post a Comment